लवकेश पैकरा के उपस्थित में जरही मंडल की कार्यसमिति की हुई बैठक

द फाँलो न्यूज

सूरजपुर। दतिमा मोड़- भाजपा मंडल जरही कार्यसमिति की बैठक भाजपा मंडल जरही के शक्ति केंद्र बगडा के ग्राम बगडा ददूरा पारा मे मंडल कार्यसमिति का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व जरही के सहप्रभारी के रूप में उपस्थित हुए मंडल कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित मंडल प्रभारी अशोक सिंह, जरही मंडल के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महामंत्री समेलाल मिश्रा सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बुथ अध्यक्ष, सचिव, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी सभी कार्यक्रताओ को युवा नेता लवकेश पैकरा ने कहा पार्टी की पूंजी है बूथ की टीम कैसे हम संगठन को समाजिक दृष्टिकोण से और मजबूत करे इस पर हमे और ध्यान देने की जरूरत है संगठन के कामों को हम सब को मिलकर बूथ स्तर पर सक्रिय होकर और मजबूती के साथ काम करना है हमारा प्रत्याशी कोई भी हो हमें 2023 मे सरकार बनाना है इस दृष्टि से हम सबको काम करना है। बैठक में उपस्थित मंडल प्रभारी अशोक सिंह व मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस को लेकर कार्ययोजना तैयार किया गया, साथ ही बूथ स्तर पर स्थापना दिवस को कैसे भब्य रूप से करे इसके लिए प्रमुख पदाधिकारियों वरिष्ठ जनो को जवाबदारी दिया गया व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र और कमल फुल का झंडा देकर बूथ के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित जरही मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!