डीएफओ, पंकज कुमार कमल हुए निगम मुख्यालय नवा रायपुर स्थानांतरित,दुलेश्वर प्रसाद साहू की सूरजपुर में पदस्थापना

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने शुक्रवार को भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार,वनमंडलाधिकारी सूरजपुर पंकज कुमार कमल आईएफएस-2016 को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर में उप वन संरक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।वहीं,दुलेश्वर प्रसाद साहू आईएफएस-2013, जो वर्तमान में उप वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर में पदस्थ थे,उन्हें वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), सूरजपुर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!