कन्या महाविद्यालय द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

सूरजपुर। संस्था के प्राचार्य बीएल साहू के निर्देशानुसार वं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पूजांजली भगत के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्राओं ने शहर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक वं पुराना बस स्टैंड के चौपाटी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का प्रचार और प्रसार किया गया। इसके अंतर्गत छात्राओं ने आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति स्थानीय दुकानदारों वं नागरिकों को जागरूकता का संदेश प्रेषित किया ।साथ ही लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई वं गंदगी से उत्पन्न होने वाले बीमारियों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया ।उपस्थित लोगों ने उत्साह पूर्वक नुक्कड़ नाटक के द्वारा प्रदान किये जा रहे संदेशों को अन्य लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कॉलेज के स्वयंसेविकाओं साक्षी गुप्ता,उपासना गोयन,सादिया परवीन श्वेता शुक्ला व अन्य के द्वारा प्रभावोत्पादक नुक्कड़ नाटक का मंचन कर उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक रोहित सेठ,सुप्रिया सिंघल,दिव्यादित्य सिन्हा सहित बड़ी तादाद में नागरिक उपस्थित रहे।
