महिला कृषकों का भ्रमण सह प्रशिक्षण वं हुई कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा

सूरजपुर। रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर कृषि विकास वं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (आत्मा) योजनान्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।विकासखण्ड सूरजपुर के ग्राम पोड़ी, बसदेई,लाछा, नयनपुर वं चम्पकनगर की 60 महिला कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र,अजिरमा अम्बिकापुर में भ्रमण सह प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसी क्रम में विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सत्तीपारा एवं मरहठा के कृषकों हेतु कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन हुआ, जिसमें किसानों ने खेती-किसानी में आ रही समस्याओं को वैज्ञानिकों के समक्ष रखा।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा ने महिला कृषकों को बीज उत्पादन की विधि,कटाई उपरांत भण्डारण तकनीक तथा प्राकृतिक खेती के मुख्य घटकों की तैयारी वं उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया। वहीं पौध संरक्षण विशेषज्ञ सूर्यप्रकाश गुप्ता ने खरीफ एवं रबी फसलों में लगने वाले रोग एवं कीट-व्याधि प्रबंधन, दवा के संतुलित उपयोग तथा उन्नत तकनीक से खेती और जैविक खेती अपनाने की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम सहायक विरेन्द्र कुमार ने समन्वित कृषि प्रणाली,खरीफ फसलों की खेती पद्धति, मशरूम उत्पादन,मधुमक्खी पालन एवं प्रक्षेत्र भ्रमण के माध्यम से कृषकों को जागरूक किया।