NHM कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन

कौशलेंद्र यादव
सूरजपुर मुख्य चिकित्सा वं स्वास्थ्य अधिकारी कपिल देव पैकरा ने 17 सितंबर को आदेश जारी करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हड़ताली कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।जिले में एनएचएम अंतर्गत कार्यरत कुल 594 कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन,लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर के निर्देश तथा पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेशों के तहत सभी कर्मचारियों को कार्य पर तत्काल उपस्थित होने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके 16 सितंबर 2025 तक किसी भी कर्मचारी ने कार्यस्थल पर उपस्थिति नहीं दी। सीएमएचओ द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि हड़ताली कर्मचारियों की अनुपस्थिति को अनाधिकृत अनुपस्थिति, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं मानव संसाधन नीति 2018 का उल्लंघन तथा कदाचार की श्रेणी माना जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण,नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 वं मानव संसाधन नीति 2018 के खंड 34.2 के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को एक माह का नोटिस दिया गया है।यदि निर्धारित अवधि में कार्य पर वापसी नहीं होती है,तो उनकी सेवाएं स्वतः समाप्त मानी जाएंगी।सीएमएचओ का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।