धरसेड़ी में राजस्व शिविर का किया गया आयोजन

17 सितंबर तक प्रतिदिन होगा शिविर

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष पहल पर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत धरसेड़ी के पंचायत भवन में आज राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में राजस्व, वन एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में आज आयोजित शिविर में आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र के 40 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका मौके पर पटवारी प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित आवेदकों को प्रदान किया गया। इसके अलावा वन अधिकार किसान किताब, श्रम विभाग से संबंधित तथा वन अधिकारी पत्र के लिए एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही ऑनलाइन त्रुटि सुधार हेतु 4 आवेदन भी प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यकतानुसार कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय है कि शिविर 10 से 17 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में ग्रामीणों की राजस्व एवं भूमि संबंधी समस्याओं जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, जाति, निवास वं आय प्रमाण पत्र आदि का निराकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!