सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्यों का कलेक्टर एवं जिपं सीईओ ने किया निरीक्षण

 

द़ फाँलो न्यूज

सूरजपुर,सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य आज से जिले के सभी जनपद पंचायतों में प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर इफ्फत आरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम ने विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत खोपा, शिवप्रसादनगर तथा भवराही सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में किये जा रहे सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुपरवाइजर, प्रगणक दल को 30 अप्रैल 2023 तक

सर्वे  कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर ने प्रगणक दलों से चर्चा की और सर्वेक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगणक दलों को सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य को त्रुटि रहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए वार्ड पंचों की जिम्मेदारी, मकानों का नंबरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मोबाइल एप, पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री एवं मैनुअल एंट्री के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए जिले में 110 सुपरवाइजर एवं 500 प्रगणक की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही ग्रामवासियों को सर्वेक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!