मंगल भवन में किया गया खेल दिवस का समापन

सूरजपुर। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस का आयोजन 29 अगस्त से 31 अगस्त तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया। जिसका समापन समारोह विगत दिवस 31 अगस्त को मंगल भवन सूरजपुर में किया गया। जिसका मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी सिंह पैकरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्वाती संत सिंह,श्रीमती चंद्रावती,श्रीमती सोनिया, श्रीमती रामकुमारी तथा बंटी ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग के बॉलीवॉल खेल मे प्रथम पुरस्कार बरपारा, द्वितीय पुरस्कार भटगांव, बालक वर्ग मे प्रथम गजाधरपुर, बेस्ट लिफटर नैना देवागंन, बेस्ट डिफेडर संध्या सिंह, पुरूष वर्ग में बेस्ट अटेकर सौरभ, बेस्ट डिफेंडर प्रिंस, बेस्ट लिकटर राजेन्द्र राजवाड़े थे।

कब्बडी में बालिका वर्ग विजेता कस्तुरबा विद्यालय, उपविजेता पी.एम.श्री सेजेस सूरजपुर, बेस्ट कैचर नंदनी, बेस्ट रेडर भूमि, बेस्ट ऑलराउंडर नैनतारा थे। बालक वर्ग विजेता पचिरा एवं उपविजेता जमदेई बेस्ट कैचर नंदलाल, बेस्ट रेडर भूरी, बेस्ट ऑल. के.के, क्रिकेट महिला वर्ग विजेता प्रशासन उपविजेता पुलिस प्रशासन, बैंडमिंटन उपविजेता बालक वर्ग कृष्ण मोहन व सुशील सिंह, विजेता अखिलेश एवं हरेंद्र, महिला विजेता आरती व सुरैना, उपविजेता पदमा व सारथी थे।

सभी को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया आयोजन का प्रतिवेद खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय,शतेन्दु शुक्ल समस्त व्यापम शिक्षक बालेन्द्र साहू, सुनैना जायसवाल, सोमेश लामा, दिनेश साहू, सीमांचल त्रीपाठी, मोती लाल, राजनाथ गुप्ता, प्रमोद उपस्थित रहे। प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह,पुलिस प्रशासन पाण्डेय एवं अन्य कर्मचारी की उपस्थित कार्यक्रम में रही।

जिले में साईकल रैली का आयोजन भी किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली की शुरूआत किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!