ट्रक ड्राइवर नें ट्रक में फांसी लगा की आत्महत्या

सूरजपुर। सूरजपुर जिले आमगांव कोयला खदान परिसर में एक 37 वर्षीय ट्रक चालक द्वारा ट्रक में ही फांसी लगा आत्महत्या कर लिए जाने से हड़कंप मच गया। युवा चालक मनोज जाट निवासी जांजगीर चांपा के द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने पर संभागीय ट्रक मालिक संघ के पदाधिकारियों ने खदान के बाहर लोडिंग की प्रतिक्षा में खड़ी ट्रक के चालकों से जानकारी ली तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। संघ के अध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने बताया कि मनोज जाट जांजगीर का रहने वाला था और आमगांव खदान में कोयला परिवहन करता था। वह पिछले 12 दिनों से खदान के बाहर ट्रक खड़ी कर कोयला लोडिंग की प्रतिक्षा कर रहा। मगर एसईसीएल के कर्मचारियों द्वारा बगैर राशि दिए ट्रक में कोयला लोड नहीं कराया जा रहा था। जिससे परेशान होकर चालक मनोज जाट ने एसईसीएल के कर्मचारियों के समक्ष गुहार लगाया था कि उसके वाहन का किश्त टूटने वाला है, रुपए नहीं मिले तो वह बर्बाद हो जाएगा, मगर कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। बार बार गिड़गिड़ाने के बाद एसईसीएल के कर्मचारियों ने शनिवार 30 अगस्त 2024 को उसके ट्रक में गेट खोल खदान के भीतर लिया, मगर ट्रक का कांटा (तौल) करने के बाद फिर कोयला लोड करने के बजाए किनारे खड़ा कर दिया गया। जिससे चालक मनोज काफी हताश हो गया था। और संभवतः इसी कारण उसने शनिवार की रात ट्रक में ही फंदा फांसी पर झूल गया।
