अग्रसेन जयंती की तैयारियां हुई शुरू,एक सप्ताह तक चलेगा समारोह

महाराजा अग्रसेन जी की 5149 वीं जयंती

सूरजपुर।जिला मुख्यालय में अग्रसेन जयंती महोत्सव-2025 की तैयारियां अग्रवाल सभा सूरजपुर के द्वारा व्यापक स्तर पर प्रारंभ कर दी गई है। एक सप्ताह तक चलने वाले आयोजन के विविध कार्यक्रमों को लेकर आयोजन समिति ने प्रतियोगिताओं सहित अन्य कार्यक्रमों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। 14 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले महोत्सव को लेकर जयंती आयोजन समिति के साथ अग्रवाल महिला मण्डल, अग्रवाल नवयुवक समिति, अग्रवाल महिला सम्मेलन व मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा के द्वारा व्यापक तैयारियां व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयेाजन किया जाएगा। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृत लाल अग्रवाल व सचिव राजेश महलवाला तथा कोषाध्यक्ष संजय केजरीवाल के नेतृत्व में 14 से 21 सितम्बर तक 60 से उपर प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनमें सरपराईज गेम, भजन सुनाओ, सिंगल विकेट, फैंसी ड्रेस, डांस, फनी गेम, मेहंदी, रंगोली, अंतराक्षरी, स्टूडेंट ऑफ दर ईयर, एक दूजे के लिए, व्यंजन, एक से भले दो, ज्वेलरी सजाओ, स्टैण्डअप कॉमेडी, धार्मिक क्वीज, नोट गीनों, ट्रेजर हंट तथा माला प्रतियोगिता सहित एपीएल ऑक्सन व केबीसी का आयोजन विशेष रूप से किया जाएगा। स्थानीय अग्रोहा भवन में आयोजन को लेकर कई चरणों की बैठक के उपरांत सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर दी गई है। वहीं जयंती के दिन 22 सितम्बर को प्रभात फेरी, पूजा-अर्चना, भव्य शोभायात्रा व गरबा नाईट का आयोजन होगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के सुनील अग्रवाल, अंकुर गर्ग, लता गोयल, सोनू अग्रवाल, ललिता तायल, ममता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, विजया अग्रवाल, आशा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, लहर मित्तल, गौरिश जिंदल, स्वयं गोयल, गौरव महलवाला, प्रथम गर्ग, यश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, कान्हा जिंदिया, रजत अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल व सचिन गोयल सहित पूरी टीम जयंती समारोह के आयोजन की तैयारियों में जुटी है।

नवीन अग्रवाल धर्मशाला का होगा भूमि पूजन

कई दशकों पुरानी सूरजपुर की सबसे पुरानी धर्मशाला अग्रवाल धर्मशाला के जीर्ण-शीर्ण होने पर उसे जमींदोज कर अग्रवाल सभा के द्वारा अत्याधुनिक नवीन अग्रवाल धर्मशाला का भूमि पूजन अग्रसेन जयंती के दिन करेगी। जो दो मंजिला बहुद्देशीय भवन के रूप में 15 कमरे व एक हॉल के रूप में पूर्ण होगा। जिसके लिए नगरवासियों ने खुले हृदय से निर्माण कार्य में सहयोग के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। निर्माण समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल व उनकी टीम की देखरेख में धर्मशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!