मूकबधिर छात्रों को घुमते देख.पुलिस ने उनके विद्यालय…पहुंचाया

रात्रि गश्त के दौरान

सूरजपुर। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान 2 मूकबधिर छात्रों को असामान्य स्थिति में घुमते पाए जाने पर उन्हें सुरक्षित उनके विद्यालय पहुंचाया है विश्रामपुर पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी इसी दौरान 2 मूकबधिर बालक बस स्टैण्ड में रात्रि 3 बजे दिखे जिनसे पूछकर वं लिखवाकर जानकारी ली गई जिनके द्वारा ज्ञानोदय श्रवण बाधित विशेष विद्यालय विश्रामपुर के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करना वं स्कूल के अन्य बच्चों के साथ कहासुनी होने पर नाराज होकर वहां से निकलना बताया। दोनों बालकों को समझाईश देते हुए सकुशल श्रवण बाधित स्कूल ले जाकर स्टाफ गंगा वं चांदनी को सुपुर्द किया गया।

प्रशांत कुमार ठाकुर ने रात्रि गश्त पर तैनात जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी अनहोनी से पहले ही इन बालकों पर पुलिस की नजर पड़ गई और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके विद्यालय पहुंचा दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!