20 अगस्त को मुख्यमंत्री का सूरजपुर जिले में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक

सूरजपुर. रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ अवसर पर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सूरजपुर जिले में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु विजेन्द्र सिंह पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर को नोडल अधिकारी एवं जगन्नाथ वर्मा, अपर कलेक्टर सूरजपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया था। जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया व उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!