कलेक्टर ने ली महिला बाल विकास की समीक्षा बैठक

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार शर्मा,महिला वं बाल विकास अधिकारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में आंगनबाड़ी संचालन,उसकी गतिविधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों की स्थिति की जानकारी ली वं आवश्यक निर्देश दिए। रजत जयंती वर्ष में बाल संदर्भ शिविर आयोजित करने,वजन त्यौहार एवं पोषण कार्यक्रम की तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के संचालन की समीक्षा की और आंगनबाड़ी बच्चों की अधिक से अधिक गृह भेंट कर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने पर जोर दिया। पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के तहत टेक होम राशन वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वं महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन की भी जानकारी ली।कलेक्टर नेआंगनबाड़ी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के डेटा का रिव्यू कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की और सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Back to top button
error: Content is protected !!