वरिष्ठ नागरिकों को मिला श्रवण यंत्र

सूरजपुर। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ज़िले के वरिष्ठ नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए आज ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी देवपाल पैकरा द्वारा चार वृद्धजनों को डॉक्टर की सलाह अनुसार श्रवण यंत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर लाभान्वित होने वालों में ग्राम जूर भैयाथान के 71 वर्षीय सुमारू राम साहू, ग्राम कोटेया सूरजपुर के 50 वर्षीय अमानुल्ला खान, ग्राम तिलसिवां सूरजपुर के 75 वर्षीय रामलाल तिर्की, तथा ग्राम पोड़ी रामानुजनगर की 72 वर्षीय श्रीमती सोनमत शामिल रहे।
