शिवनंदनपुर नपं के आम निर्वाचन हेतु वार्डों का आरक्षण संपन्न

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 22 के तहत नगर पंचायत शिवनंदनपुर, जिला सूरजपुर के पार्षद पदों हेतु वार्डों का आरक्षण आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर एस जयवर्धन के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। यह आरक्षण प्रक्रिया विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों,अपर कलेक्टर सूरजपुर, एसडीएम सूरजपुर सहित अन्य अधिकारियों वं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।इस आरक्षण की प्रक्रिया लाटरी पद्धति से निर्धारित की गई। इस आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक 06 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड क्रमांक 05 महाराणा प्रताप वार्ड आरक्षित किया गया।अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु वार्ड क्रमांक 01 महावीर वार्ड, वार्ड क्रमांक 09 स्वामी विवेकानंद वार्ड, वार्ड क्रमांक 10 शहीद भगत सिंह वार्ड तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए वार्ड क्रमांक 02 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड और वार्ड क्रमांक 14 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड आरक्षित किया गया। इसके अलावा अनारक्षित महिला सीट के रूप में वार्ड क्रमांक 04 बिरसा मुंडा वार्ड और वार्ड क्रमांक 07 डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड घोषित किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!