कलेक्टर वं एसपी ने ली कानून व्यवस्था की बैठक

सूरजपुर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आज सभाकक्ष में कलेक्टर एस. जयवर्धन वं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की अध्यक्षता में जिला वं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, एसडीओपी सूरजपुर,डिप्टी कलेक्टर , एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस विभाग के अधिकारी वं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी वं कर्मचारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान जिले में शांति वं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। कलेक्टर वं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें वं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति की आशंका होते ही त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा करते हुए उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के सभी सड़कों पर जहां पानी भरे हैं उन्हें ठीक करने के निर्देश पी डब्लू डी विभाग को दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो और सड़क की सुरक्षा भी हो सके। सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले और हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों पर नियमित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जिले में नशा के विरुद्ध अभियान को लेकर चलाए जा रहे योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा जिले में कहीं भीअवैध अतिक्रमण के मामले पाए जाने पर नोटिस देकर सभीअतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए है
