आपातकाल की 50 वीं बरसी पर, रामसेवक पैकरा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला…

अटल कुंज जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता

सूरजपुर। भारतीय लोकतंत्र ठे इतिहास में लगे सबसे काले धब्बे-वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल-की 50 वीं बरसी पर मंगलवार को सूरजपुर जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज में एक विशेष प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान प्रेस वार्ता के मुख्य वक्ता छत्तीसगढ़ शासन वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान छत्तीसगढ़ वन विकास निगम व लोक न्यास ट्रस्ट कुदरगढ़ के अध्यक्ष वं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाया गया आपातकाल भारतीय संविधान, प्रेस की स्वतंत्रता और जनता के मौलिक अधिकारों पर सीधा हमला था। और उन्होंने इसे भारत के लोकतंत्र पर “अब तक की सबसे बड़ी चोट” करार दिया। उन्होंने कहा कि लाखों निर्दोषों को जेलों में डाला गया, न्याय पालिका पर दबाव बनाया’ गया और मीडिया की’ आवाज को बंद कर दिया गया। “कांग्रेस ने सत्ता की रक्षा के नाम पर लोकतंत्र की हत्या की, कहा किं आज की युवा पीढ़ी को यह जानना आवश्यक है कि देश किन संकटों से गुज़रा है और लोकतंत्र की रक्षा के कितनी कुबानियां दी गई है। बाबूलाल अग्रवाल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व की भी प्रशंसा की और कहा कि भारत आज एक सशक्त लोकतंत्र के रूप में खडा है। उहोंने दो टूक कहा कि कांग्रेस जैसी मानसिकता को देश में दोबारा पैर पसारने नहीं दिया जाएगा। श्री पैकरा ने आम नागरिकों से भी अपील की है की वे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए सजग और जागरूक रहें, ताकि भविष्य में फिर कभी ऐसा काला अध्याय न दोहराया जाए।

प्रेसवार्ता के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी
काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि वं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!