राष्ट्र हीत मे पक्ष विपक्ष को एक होकर करना चाहिए विचार-स्वामी परमात्मानन्द महाराज

सूरजपुर। सूरजपुर का हृदय स्थल रंगमंच मैदान में राम कथा के चौथे दिन कथा व्यास स्वामी परमात्मानन्द महाराज ने राम के प्रकट होने के कारणों को बताते हुए कहा कि पुरे धरती पर रावण का अत्याचार बढ़ा हुआ था कही धर्म कथा यज्ञ कार्य नहीं करने दिया जाता था, अधर्म का राज हो गया था, तब धरती माता समेत सभी देवता भगवान विष्णु के अनुरोध किये तब भगवान ने आस्वासन दिया की वे दशरथ के यहाँ कौशिल्या के कोंख से जन्म लेंगें। स्वामी जी ने बताया कि दशरथ का अर्थ है कि जो दशों इन्द्रीय का अपने बय मे कर ले और कौशिल्या जैसी मॉ यदि होगी तो राम जैसा पुत्र जन्म लेता है। राम जैसा पुत्र पाने के लिए दशरथ और कौशिल्या जैसा बनना पड़ेगा।

राम के युवा काल पर प्रकाश डालते हुए स्वामी जी ने कहाँ कि राम ने युवा अवस्था में ही विश्वामित्र जी के साथ जा कर धरती को असूरों से मुक्त करने का संकल्प लिया था। वर्तमान मे युवा को भी अपने जीवन के लिए लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर साधन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।

राम ने युवा अवस्था में ही समाज हीत के लिए जंगलों में जाकर आसूरी शक्तियों को परास्त किया। वरिष्ट और विश्वामित्र की कहर दुश्पमनी थी, पन्तु जब विश्वामित्र राष्ट्रहीत के लिए राम लक्षमण को मारने के लिए आये तो दशरथ ने ऋषि वरिष्ट से पुछा तो वे चाहते तो राम को रोक सकते थे लेकिन विचार नही मिलने के बावजूद विश्वमित्र के साथ ाम ओर लक्षमण को भेजने की अनुमति दी। देशहीत में आज राजनीतिक दलों को एक हो जाना चाहिए राष्ट्रहित सर्वोपरी होना चाहिए।

प्रभु श्रीराम ने अहिल्या को मार कर महिला शथ्कत का सम्मान राम ने किया। प्रभु श्री राम ने युवा अवस्था में जंगलो में गिरी कन्दराओ में घुम कर पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित किया। धरती माता पर्यावरण के संरक्षण से ही सुरक्षित और सुसज्जीत हो रहा है जंगल को सुरक्षित रखना जरूरी है। हम अपने जंगलो की अंधा धुंध कटाई कर रहे है। हमे अपने धरती का बचाने के लिए जंगल और जल की सुरक्षा अत्यन्त जरूरी है।

कथा ओता में श्री रामसेवक पैकरा अध्यक्ष छ०ग० भवन विकास निगम, श्री भुलन सिंह मरावी विधायक, मुरली मनोहर सोनी जिला अध्यक्ष भाजपा सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल अध्यक्ष रेड क्रास सोसायटी, संदीप अग्रवाल, शशिकांत गर्ग, गैवी नाथ साहू, राजेश्वार तिवारी एवं अन्य गणमान्य नागरीक उपस्थित थे।

कथा आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, सचिव के के मिश्रा उपाध्यक्ष शंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, सह सचिव सीवी मिश्रा, अवधेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शिवशंकर कुशवाहा, मनोज पाण्डेय, प्रणव अग्रवाल, धर्मपाल अग्रवाल लक्षमीकांत साहू, अंकुर तिवारी, कमलेश साहू, इत्यादि सक्रिय है।

कार्यक्रम स्थल में रोज गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें प्रातः 8 बजे से यज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमे 5 कुण्ड में हवन यज्ञ आयोजित किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!