23 को आएंगे, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष

सूरजपुर। भरत मटियारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड 23 मई को जिले के प्रवास पर होंगे। उनकी उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में 23 मई को समय 11.00 बजे बैठक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बोर्ड के उद्देश्यों के अन्तर्गत मछुआरों को शासन के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने वं मछुआरा वर्ग के कल्याण वं विकास हेतु चर्चा किया जायेगा।
