बाइक पर सवार होकर कलेक्टर पहुंचे ग्राम पंचायत, ग्रामीणों से सीधा संवाद

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ओडगी-बिहारपुर का किया दौरा, सुशासन तिहार 2025 के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

सूरजपुर । कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज ओडगी और बिहारपुर क्षेत्र का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। यह दौरा सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य शासन को आमजनों से जोड़ना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इसके अलावा कलेक्टर जयवर्धन के द्वारा तहसील बिहारपुर के थारपाथर बिहारपुर और अवन्तिकापुर के ग्रामीणों के बीच जाकर भी उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की और शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने सभी 3 पंचायतों बिहारपुर, ठाढ़पाथर और आवंतिकापुर के ग्रामीणों के 700 से ज्यादा आवेदनों की समीक्षा किये। बिहारपुर के चौका पारा में विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो के समस्यायों को सुनने के लिए मोटरसाइकिल से उनके बीच पहुँच कर संवाद किये। इस दौरान कक्षा 1ली के बालक राजन से अंग्रेजी विषय के बारे में पूछा मास्टर राजन के शब्दों का स्पेलिंग सही पाकर बालक को कलेक्टर के द्वारा बधाई भी दी गयी।।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जानकारी अधिकारियों से ली और जिन समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव था, उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित अविवादित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर द्वारा प्राप्त आवेदनों के समयसीमा में निराकरण करने के लिए सभी आवेदनों का विभागवार वर्गीकरण कर ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि लोगों की शिकायतों को ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री के पश्चात उसकी पावती को शिकायतकर्ता तक पहुंचाई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!