महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रचार करने ग्राम स्तर पर बनायें संगठन

00 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न 00

सूरजपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय बैठक प्रेमनगर में प्रदेश उपाध्यक्ष शिनारायण गुप्ता, जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू, प्रदेश महामंत्री मेंहदी लाल यादव व रमेश साहू के आतिथ्य में आहूत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू ने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित छेत्रवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने ग्राम स्तर पर समिति का गठन कर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने की बात ही। उन्होंने सूबे के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में किसानों के हित में प्रति एकड़ धान खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने का स्वागत किया और कहा कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और अन्नदाता सशक्त होंगे। प्रदेश महामंत्री मेंहदी लाल यादव ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को अपना अधिकार प्राप्त करने के लिए आपस में मिलकर काम करना होगा, तभी संगठन मजबूत हो पायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार राहुल गांधी को जालसाजी कर फंसा रही है, जिसका विरोध कांग्रेस पिछड़ा वर्ग संगठन पुरजोर रूप से करेगी। इस अवसर पर राकेश गुप्ता , विजय साहू , बालमुकुंद दास, आजम खान, आलोक साहू, समरथ प्रजापति, वागीसा देवांगन, अशोक देवांगन, अनिल जायसवाल, शफी अंसारी, मुनीर खान, महंगू बंजारा, कृष्ण कुमार, ज्योति सिंह, द्वारिका प्रसाद राजवाड़े, धर्मेंद्र साहू, रामू सहित पिछड़ावर्ग कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!