महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर कांग्रेस की महिलाविंग ने किया मौन प्रदर्शन
लबो पर बांधी पट्टी पर बोलीं...सरकार आधी आबादी की नही कर पा रही सम्मान

सूरजपुर छ.ग. में महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन के तहत यहां भी अग्रसेन चौक में भी धरना प्रदर्शन किया गया । धरना के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अपने मुह पर काली पट्टी भी बांधी। उन्होंने केंद्र सरकार से महिला अत्याचार के खिलाफ कड़ा कानून लाने की मांग की। कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राज्य के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में एक दिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया है। जिस तरह से महिलाओं और लड़कियों के साथ अपराधिक घटनाएं घट रही हैं वो भाजपा शासन और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने कहा कि हमारे देश में सिर्फ दो जातियां हैं। एक महिला और एक पुरुष। हमारे देश में नारियों की पूजा होती है, लेकिन आज महिलाओं के साथ छोटी छोटी बच्चियों के साथ जो अत्याचार हो रहा है, उसको देखते हुए प्रदेश सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। देश में आदी आबादी महिलाओं की है। सरकार उनका भी सम्मान नहीं कर पा रही है। सरकार को चाहिए कि वो इसको लेकर कड़ा कानून लाए।उन्होंने कहा कि जो भी महिला और बच्चों के साथ गलत अपराध करे उसे बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा महिलाओं को भी नारी शक्ती की पहचान होनी चाहिए। इस दौरानभगवती राजवाड़े जिला अध्यक्ष राजकुमारी मराबी जिला पंचायत अध्यक्ष ,उषा सिंह. जिला पंचायत सदस्य ,आंनद कुंवर.. ग्रामीण अध्यक्ष ,दुर्गा सारथी.. जिला पंचायत सदस्य ,सुलोचनी पैकरा… जनपद अध्यक्ष..,चंदा सिंह… महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ,बिना शर्मा मालती तिग्गा किरण पटेल
छान्दा श्री.. प्रर्देश सचिव मनमाती सोनिया सोडी ,विमला सिंह,ललिता बीनकर,इत्यादि,महिला कांग्रेस उपस्थित रही । साथ ही शहर अध्यक्ष संजय दोषी, राजीव सिंह,कुलदीप बिहारी,प्रदीप साहू,आशीष यादव,अशोक जगते,संतोष पावले,दीपक,कर,मुस्तफा,खान,परमेश्वर,राजवाड़े,अदनान,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।