लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने सीएम और गृहमंत्री का फूंका पुतला

सूरजपुर – कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेअग्रसेन चौक पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अभद्रता की जाती है, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन करने पर उनके ऊपर लाठीचार्ज की जाती है जो भाजपा की तानासाही को दर्शा रहा है ,जिसके विरोध में आज मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया ।स्टील सिटी भिलाई में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। जिस पर सुरजपुर जिले के कांग्रेसियों ने शहर के अग्रसेन चौक में आज प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ अभद्रता की जाती है, जिसके विरोध में कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा सरकार के इशारे पर इन्हें टारगेट करके लाठीचार्ज करते हुए चोटिल किया गया। आखिर किसके इशारे पर यह घटना घटी, इसके विरोध में आज प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष ,शहर अध्यक्ष एवं सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुतला लेकर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से निकले, जिसके बाद अग्रसेन चौक पर मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। काँग्रेशियो ने कहा कि भाजपा की सरकार कानून व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पहले तो रोका जाता है और बजरंग दल के ऊपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है। उल्टा कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है, यह पूरी तरह ओछी राजनीति है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूपजिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भगवती राजवाड़े जिला पंचायत के उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष अश्वनी सिंह कमेटी के अध्यक्ष संजय डोसी आईसीसी में सुनील अग्रवाल, कांग्रेस के महामंत्री मनोज डालमिया जिला कांग्रेस समिति के मुख्यमंत्री जफर हैदर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल जायसवाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अविनाश यादव विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर राजवाड़े युवा कांग्रेस के विधानसभा के उपाध्यक्ष दीपक कर प्रदेश महासचिव सरफराज खान के अध्यक्ष प्रदीप साहू जिला पंचायत के सदस्य कुलदीप बिहारी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती उषा सिंह.मुस्तफा.खान,विमलासिंह,विजयठाकुर,नदीम,परवेज़,मोहसिन,अफरोजखान,विनोद,आशिक,छत्तरपाल,लिवनेश,सरफराज,सीटू,कोनेंन, जावेद,अज्जू सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।