अर्धनग्न अवस्था मे अज्ञात महिला का शव पानी में तैरता मिला

सूरजपुर- बिश्रामपुर केनापारा पर्यटन स्थल के पास सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव पानी में तैरता मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे। ऐसे में महिला की हत्या कर शव पोखरी में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की शिनाख्ति में लगी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पर्यटन स्थल केनापारा के पीछे पोखरी नंबर 6 में मछली पकडऩे गए लोगों ने अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना जयनगर पुलिस को देने पर मौके पहुची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला का शव अद्र्धनग्न हालत में था और उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। महिला की उम्र 30-35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम करके विवेचना शुरू कर दी है महिला के शव को पुलिस ने मर्चयुरी में रखवा दिया गया है।