डिजिटल साक्षरता हेतु डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वेन डिजिटल बस को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ राज्य अतंर्गत जिला सूरजपुर प्रथम जिला, जहां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वेन (डिजिटल बस) लगाएगी दौड़

06 माह में 1000 प्रशिक्षार्थी प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर से संबंधित तकनीकी ज्ञान से होंगे शिक्षित

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वेन द्वारा डिजिटल बैंकिंग से लेकर साइबर सिक्योरिटी की मिलेगी शिक्षा

सोलर पैनल व हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस से लैस है डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन वेन

सूरजपुर डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत् डिजिटल बस को जिले के कलेक्टर रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखा कर कार्यालय से रवाना किया। इस डिजिटल बस कम्प्यूटर के साथ डिजिटल लैस बनाया गया है, जो जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के साथ पंचायतों में जाकर बच्चों और युवाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान करेगी। इसके साथ ही साइबर सेल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी , जिससे लोग साइबर ठगी से बच सकेंगे और साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि, जिला प्रशासन की पहल से जिले के युवाओं को डिजिटल साक्षरता प्रदान हो सकें । डिजिटल युग में सभी आगे बढ़े, इसी को लेकर इंडस टावर कंपनी ने जिला प्रशासन को सौगात दी है। इस सौगात के लिए कंपनी का धन्यवाद किया और कहा कि, अब हर चीज डिजिटल होते जा रहा जिसके लिए हर किसी को इसकी जानकारी होनी चाहिए। इससे जिले को डिजिटल साक्षरता के रूप में मजबूती मिलेगी और लोग ठगी से भी बच पाएंगे

आज के कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदनी साहू,अनुराग सक्सेना इंडस टावर एचआर हेड, मनोज कुमार सिंह इंडस टावर एरिया मैनेजर,जितेन्द्र राठौर एनआईआईटी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, बादल गोस्वामी वं अभिषेक पाण्डेय व अन्य अधिकारी वं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!