दुष्कर्म के फरार इमाम झारखंड से किया गिरफ्तार

द फाँलो न्यूज
सूरजपुर – बसदेई चौकी मेंं महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार जूर गांव की मस्जिद के इमाम गुलाम गौस को बसदेई पुलिस ने गढ़वा झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। घटना बसदेई चौकी इलाके की है। इसकी रिपोर्ट 15 अप्रैल को पीड़ित 26 वर्षीय महिला ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। बताया गया था कि आरोपित गुलाम गौस जूर गांव स्थित एक मस्जिद में इमाम था। पीड़ित युवती के मुताबिक वह दस अप्रैल की देर शाम घर मे अकेली थी। उसी दौरान इमाम गुलाम गौस ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने पर उसके पति को पूछते हुए घर मे घुस आया था। उसने बताया था कि उसके पति घर मे नही है। – पानी पीने के गिरफ्तार इमाम गुलाम गौस बहाने उसने महिला का हाथ पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर उसने महिला को बदनाम करने एवं पति की हत्या करा देने की धमकी दी। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित इमाम गुलाम गौस के विरुद्ध धारा 376, 342, 458, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से आरोपित फरार था। मुखबिर की सूचना पर झारखंड गई बसदेई पुलिस टीम ने झारखंड के गढ़वा बस स्टैंड से दुष्कर्म के फरार आरोपित इमाम गुलाम गौस पिता सलीमुद्दीन 23 वर्ष निवासी ग्राम बैरिया डामर थाना डंडई जिला गढ़वा झारखंड को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपित को उक्त धाराओं के तहत सूरजपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया