अवैध अतिक्रमण पर जेलपारा में चला प्रशासन का बुलडोजर

वार्ड क्रमांक 7 में नाला मत की जमीन को प्लाटिंग करके बिक्री कर दिया है इस मामले को भी जिला प्रशासन संज्ञान…

सूरजपुर। शासकीय भूमि पर किये जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कारवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने दो निर्माणाधीन मकान व दो लोगो के बाउंड्रीवाल को जेसीबी चलवाकर जमीदोज कर दिया है। मंगलवार को जिला पंचायत के सामने जेलपारा में उक्त कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि जिला पंचायत के सामने नगर के जेलपारा मोहल्ले की भूमि जो राजस्व रिकार्ड में गोचरभूमि है, जहां से नाला गया हुआ है,पर मोहल्ले के कुछ लोगो द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान व बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जा रहा था। शासकीय भूमि पर नवीन निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिये सक्रिय राजस्व विभाग को उक्त अवैध निर्माण की शिकायत भी मिली थी। मंगलवार को तहसीलदार समीर शर्मा के नेतृत्व में पटवारी आशीष साहू, निर्मल तिवारी राजस्व अमले व पुलिस टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और अवैध कब्जा कर निर्माणधीन दो कब्जाधारियों के पक्के मकान तथा दो लोगो के बाउंड्रीवाल पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेसीबी से तोड़कर कब्जामुक्त किया गया है। तहसीलदार समीर शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर इन दिनों शासकीय भूमि पर किये जा रहे अवैध अतिक्रमण पर राजस्व विभाग कार्रवाई को गति दिए हुए है। शासकीय भूमि पर कब्जा जमाकर नए अवैध निर्माण करने वाले कब्जाधारियों पर लगाम लगाने के लिए टीम सक्रिय है। प्रशासनिक अमला नए के साथ पुराने कब्जाधारियों पर भी निगाह रखे हुए है। जल्द ही शासकीय भूमि पर किये गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ और भी कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए राजस्व अमले ने तैयारी की हुई है। अतिक्रमण के खिलाफ आज हुई कार्यवाही से अवैध कब्जाधारियों में हड़कम्प का माहौल है।

Back to top button
error: Content is protected !!