नाराज पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या पुलिस ने आरोपि पति को किया गिरफ्तार

सरगुजा – अंबिकापुर : खाना नहीं बनाने से नाराज पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कमलेश्वरपुर मैनपाट थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा की है। पुलिस के अनुसार आरोपित जहल साय 41बीते 19 मई 2024 रविवार को शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने पत्नी से खाना मांगा। पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। इसी बात पर पति नाराज हो गया। उसने टांगी के बेत से पत्नी के चेहरा व सिर में प्रहार कर दिया। इससे पत्नी की मौत हो गई। आरोपित पति घटना के बाद गांव में ही था। ग्राम के सरपंच ने इस घटना की जानकारी मृतका के भाई लखन माझवार को दी। लखन की शिकायत पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची।मृतका का शव घर में ही पड़ा हुआ था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पत्नी द्वारा खाना नही बनाने की बात पर नाराज होकर आवेश में आकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया हैं।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक अशोक शर्मा, महिला आरक्षक सविता पैकरा,आरक्षक परवेज फ़िरदौशी, अर्जुन पैकरा शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!