नवविवाहिता का गला दबाकर मौत के घाट उतारा और पति पहुच गया पुलिस थाना.
मोबाईल मे किसी लडकी का स्टेटस होने की शंका पर विवाद

सूरजपुर – मोबाईल मे किसी लडकी का स्टेटस होने की शंका पर विवाद,नाराज पति ने पत्नी गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया और बनावटी कहानी बनाकर खुद पहुच गया पुलिस थाना, लेकिन हकीकत सामने आते ही पुलिस ने हत्यारे पति गिरफ्तार किया है| मामला झिलमिली थाने के ग्राम करौन्दामुडा का है जहा के रहने वाला मुजीबुर रहमान मंगलवार को झिलमिली थाना में आकर बताया कि उसकी पत्नी नशीबुन निशा बीती रात को पेट एंव सिना मे दर्द होने पर वह ईलाजके लिए बैकुन्ठपुर अस्पताल ले जा रहा था और उसकी रास्ता मे ही मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया और मृतिका नव विवाहिता होने से पंचनामा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भैयाथान की उपस्थिति में कराया गया मृतिका के परिजन वं अन्य गवाहो का कथन लिया गया| मृतिका के परिजन का आरोप था कि मृतिका के पति मुजीबुर रहमान ने ही मारकर हत्या किया है शंका व्यक्त किया गया था तथा शव निरीक्षण में हल्का से चोट का निशान दिख रहा था| पंचनामा उपरांत शव को PM के लिए अस्पताल भेजा गया जहा पर दो डाक्टर के टीम ने पी.एम किया| जिसका रिपोर्ट देर रात को प्राप्त हुआ जिसमे हत्या करना बताये जाने पर ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज करते हुए पति मुजीबुर रहमान को हिरासत में लेते हुए कडाई से पुछताछ किया जिसमे उसने अपना जुर्म कबुल करते हुये बताया की वह पोल्ट्री फार्म का काम करता है और उसके मोबाईल मे ग्राहक लोगो का फोन आते रहता था जिससे मृतिका इसके उपर शंका करती थी तथा झगडा विवाद करती थी घटना दिनांक 07 मई को आरोपी के मोबाईल मे किसी लडकी का स्टेटस होने की शंका पर विवाद कर रही थी। खाना पीना नही खा रही थी तब आरोपी अपने कमरे मे जाकर उसे खाना खाने को बोला जो विवाद करने लगी इसी बात से आरोपी को गुस्सा आ गया और रात लगभग 11/30 बजे मृतिका का मुह वं नाक को टुप्पटा से दबा दिया जिससे छटपटा कर मृतिका पलंग से निचे गिर गयी और सिर में चोट आने से बेहोश हो गयी तब आरोपी हाथ से उसका गला दबाकर हत्या कर दिया| हत्या करने बाद आरोपी शव को दुसरे कमरे में ले जाकर लेटा दिया और ससुराल वालो को फोन करके बताया की मेरी पत्नी नशीबुन निशा का पेट वं सिना मे दर्द हो रहा है ऐसा बनावटी कहानी बनाया था।
बहरहाल आरोपी के बताये अनुसार मौके पर जाकर पुलिस ने टुप्पटा को जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा दिया है|
