पिको प्रोजेक्टर के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

सूरजपुर/01 फरवरी 2023/ जिले के अंतर्गत विकासखंड ओडगी के विभिन्न गांवों में यूनिसेफ द्वारा प्रदाय की गई संचार सामग्री (पिको प्रोजेक्टर) फिल्म के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी गोठान, एनजीजीबी, धान खरीदी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हाट बाजार क्लिनिक इत्यादि का गांव गांव में दिखाकर समुदाय को जागरूक किया जा रहा है।
इसके पश्चात् गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का संदेश, राजीव गांधी मूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना तथा अन्य योजनाओं से संबंधित फिल्म के माध्यम से जानकारी देकर लोगों को जानकारी दिया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!