विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला नेत्र सहायक गिरफ्तार

सूरजपुर – बिश्रामपुर : नगर थाना इलाके के एक गांव में विधवा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित नेत्र सहायक कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित जिला चिकित्सालय सूरजपुर में नेत्र सहायक के पद पर कार्यरत है। घटना की रिपोर्ट 37 वर्षीय पीड़ित विधवा महिला ने बिश्रामपुर थाना में दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि शुक्रवार की रात में वह अपने बच्चों के साथ घर में थी। बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। इस दौरान कृष्णा सिंह ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया था। दरवाजा खोलने पर वह घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर बिश्रामपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपित कृष्णा सिंह के विरुद्ध धारा 457, 506, 376 के तहत अपराध दर्ज किया था। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्रामपुर पुलिस ने रविवार को दबिश देकर आरोपित नेत्र सहायक कृष्णा सिंह गोंड़ को गिरफ्तार कर सूरजपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिकअभिरक्षा में जेल भेज दिया।