विज्ञान विषय में 404 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

सूरजपुर,छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा जारी है। जिले में आज कुल इसके लिए 76 परीक्षा केेेन्द्रों में विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले से कुल दर्ज संख्या परीक्षार्थियों की 10737 में कुल 10333 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा कुल 404 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा गठित विभिन्न उड़नदस्ता दलों ने परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केन्द्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालन पाया गया। किसी परीक्षा केेन्द्र में कोई अप्रिय घटना या नकल प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!