सरकार की योजनाओं को सभी तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जवाबदारी : महेन्द्र साहू

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न

सूरजपुर। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय प्रथम बैठक भैयाथान में जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू के मुख्य आतिथ्य व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णमुरारी साहू, जिला उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, मद्नेश्वर साहू की उपस्थित में आहूत की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्र साहू ने पिछड़ा वर्ग कांग्रेस को जिले में मजबूत करने के कार्यकर्ताओं को हर संभव प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी मैदानी स्तर पर उतर प्रदेश के कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाओं को गांव तथा दूरस्थ क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाये, जिससे लोगों को सरकार के योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के लिए रणनीति बनाई गई और संगठन के पदाधिकारी सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि सूबे के मुखिया भूपेश बघेल के द्वारा जो भरोसे का बजट पेश किया गया है, उसमें सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की हर छोटी-बड़ी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस को होनी चाहिए और इसका लाभ सभी को मिले यह सुनिश्चित करना कांग्रेस के हर पदाधिकारी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। बैठक को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी सदस्यों ने संबोधित किया। इस दौरान कृष्ण कुमार यादव, बसंत साहू, इब्राहीम ताज, हरि राम, सुनील केंवट, ललन कुमार साहू, राकेश कुशवाहा सहित भारी संख्या में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!