अखिल भारतीय बिझिया समाज” के कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर ने किया अवलोकन

सूरजपुर – द फाँलो न्यूज

कार्यक्रम के स्थल में प्रबंधन का लिया जायजा

जिला अस्पताल, तक्षशिला मेधा परिसर जिला ग्रंथालय व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का किया अवलोकन

सूरजपुर – जमदेई, जयनगर क्षेत्र,अखिल भारतीय बिझिया समाज” के कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर रोहित व्यास ने आज पुनः अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल में उन्होंने बारीकी से कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अधिकार वंचित आदिवासी संघर्ष समिति द्वारा ०९ जनवरी को “अखिल भारतीय बिझिया समाज” का महासम्मेलन किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। कलेक्टर द्वारा जिले की वस्तु स्थिति को समझने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

इसी के अंतर्गत उन्होंने ६ जनवरी को रात्रि जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया। इसके अलावा उन्होंने आज तक्षशिला मेधा परिसर जिला ग्रंथालय,

अरुणोदय कोचिंग संस्था, केनापारा व कला केन्द्र जैसे अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन भी किया।

Back to top button
error: Content is protected !!