सरकारी स्कूल के गुरुजनों ने आपसी सहयोग से बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

सूरजपुर। शिक्षकों ने गरीब बच्चों को गर्म कपड़े देकर न केवल उनका मनोबल बढ़ाया बल्कि शिक्षा के प्रति उन्हें प्ररित भी किया।सरकारी स्कूल के गुरुजनों के इस पहल की ग्रामीणों ने सरहाना की है।बताया गया है कि शासकीय प्राथमिक शाला रुनियाडीह में अध्यनरत ७६ बच्चों को टोपी स्वेटर बिस्किट टॉफी देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक घरबरण सिंह व शिक्षक अन्नू लाल ने विद्यालय की तरफ से पिंकू शर्मा व्याख्याता शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रामनगर व शांति कोराम व्यखाता शासकीय हाई स्कूल पसला का धन्यवाद ज्ञापन किया विद्यालय के बच्चों को इस भीषण ठंड में स्वेटर टोपी प्रदान किया जिस बच्चे काफी खुश हुए। पिंकु शर्मा व्याख्याता शा. हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर , शांति कोराम व्याख्याता शा. हाई स्कूल पसला, के तरफ़ से और नेपाल साहू व्याख्याता शा. कन्या विद्यालय सूरजपुर ने सहयोग किया।
