सूरजपुर पुलिस के द्वारा 9 स्थाई वारंट किया गया तामील, लूट, मारपीट, एक्सीडेंट आदि प्रकरणों के है ये आरोपी।

सूरजपुर। अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश जिले के पुलिस अधिकारियों को दिये थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा बीते दिन जिले सहित दिगर जिलों से 09 स्थाई वारंटियों को धर दबोचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान में थाना सूरजपुर के द्वारा 3 स्थाई वारंट, थाना ओड़गी 2, थाना जयनगर 2, थाना भटगांव 1 व थाना प्रतापपुर के द्वारा 1 कुल 9 स्थाई वारंट तामील किया है। लूट, मारपीट, एक्सीडेंट सहित विभिन्न मामलों में वर्षो से फरार इन स्थाई वारंटियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने पकड़े गए सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!