साइबर फ्राड म्यूल अकाउन्ट के 2 मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर।जिले की पुलिस ने साइबर अपराध पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दो म्यूल अकाउंट होल्डर्स को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड को साइबर ठगों को सौंप दिये थे जिसके जरिए ठगी की गई रकम को ट्रांसफर किया जाता था।भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई फोर सी) के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुआ कि म्यूल अकाउंट खाता धारक तुलेश्वर राजवाड़े पिता गोपाल राजवाड़े उम्र 20 वर्ष निवासी बड़कापारा सूरजपुर के यूको बैंक एवं रामलखन राजवाड़े पिता सुखदेव उम्र 36 वर्ष निवासी बेलटिकरी के सेन्ट्रल बैंक सूरजपुर के एकाउंट शामील है जिसमें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर व आहरण किया गया है।
एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने ऑनलाईन सायबर फ्राड के शिकायत का गंभीरता से लेते हुए शिकायत की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो से कराया। जांच उपरान्त साइबर फ्राड से संबंधित शिकायत सही पाए जाने पर दोनों के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 317(4), 318(2), 61(2)(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
थाना सूरजपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान पाया कि म्यूल एकाउंट खाता धारक तुलेश्वर राजवाड़े के यूको बैंक खाता में अलग-अलग राज्यों से संबंधित साइबर फ्रार्ड शिकायतकर्ता से कुल 11 लाख 48 हजार 899 रूपये का साइबर फ्राड किया गया है। वहीं दूसरे मामले की तफ्तीश में रामलखन राजवाड़े के द्वारा भी अपने बैंक खाता को साइबर फ्राड करने वाले को दिया गया। इस प्रकार दोनों खाता धारकों के द्वारा सुनियोजित तरीके से अवैध धन अर्जित करने के उद्धेश्य से अपने बैंक खाता के माध्यम से अनेक राज्यों से साइबर क्राईम ठगी किया जाना वं अपराध में उपयोग करने हेतु अपराधी गिरोह को खाता को उपयोग करने हेतु दिया। आरोपियों ने पूछताछ पर अपने जुर्म स्वीकार किए जिनके निशानदेही पर बैंक खाता, आधार, पेन कार्ड जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की विवेचना जारी है।
कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो वं सीएसपी एस.एस.पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे,एएसआई संजय सिंह वं आरक्षक रविराज पाण्डेय सक्रिय रहे।
