शादी की पार्टी में खाना खाने से 15 लोग फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार…

सूरजपुर- भैयाथान शादी पार्टी में खाना खाने से 15 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।मामला केवरा गांव का है। रविवार को पंडो बस्ती के एक घर में विवाह हो रहा था। उसी शादी पार्टी में खाना खाने से 15 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द के साथ ही उल्टी और चक्कर जैसी परेशानी शुरू हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। डॉक्टरों ने कहा कि, सभी मरीज खतरे से बाहर है और कुछ देर बाद घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि, गर्मी बहुत तेज है। गर्मी के दिनों में बाहर का खाना खाने से बचे और ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीएं लू से बचे।

